spot_img

हसदेव पर कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे’:मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-वे अपने घरों की बिजली बंद कर दें, फिर मैदान में आकर लड़ें

Must Read

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर हसदेव अरण्य में पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है। CM बघेल ने कहा कि कुछ लोग इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कोयला चाहिए तो खदान चलानी पड़ेगी। इस साल यहां 8 हजार पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन कुछ लोग 8 लाख पेड़ कटने का हल्ला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने पेड़ कटेंगे उतने यहां लगेंगे भी। वहीं जितनी जरूरत होगी उतना ही कोयला दिया जाएगा। CM ने कहा कि, जो लोग विरोध कर रहे हैं वे पहले अपने घर की बिजली बंद कर दें। AC, कूलर, पंखा, फ्रीज सब बंद करें और फिर मैदान में आकर लड़ें।

- Advertisement -

दरअसल, CM भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 6 जून तक कांकेर जिले में ही रहेंगे। शनिवार को उन्होंने भानुप्रतापपुर में प्रेस वार्ता ली। CM ने कहा कि, बस्तर में बेहद परिवर्तन दिख रहा है। जल-जंगल-जमीन आदिवासियों को वापस दिलाने का ‌कार्य हुआ है। हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध छत्तीसगढ़ की कल्पना की थी, हम उसे साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात में रासायनिक खाद नहीं मिल पानी की शिकायत आ रही है, यह समस्या दूर होगी। CM ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी ‌माध्यम स्कूल मील का पत्थर साबित होगा।

अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

282 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर में 282 करोड़ 40 लाख रूपए के 410 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। इनमें सिर्फ भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री 39.75 करोड़ राशि के 106 विकास कार्यों की सौगात दी है। जिसमें 30.10 करोड़ के 101 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 9.64 करोड़ के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।

करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को दिए यह निर्देश

  • गौवंशीय सर्वे और पशुपालकों के संदर्भ में जानकारी ली गई। पशुपालकों की पंजीयन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा सके।
  • नारायणपुर में गौठान और गोबर खरीदी की जानकारी लेकर
  • गोबर खरीदी हेतु तेजी से पशुपालकों के पंजीयन कराने और गोबर खरीदी को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए।
  • नारायणपुर जिले में आवर्ती चराई की जानकारी ली गई। नारायणपुर में 8 आवर्ती चराई है। सभी आवर्ती चराई में पानी की व्यवस्था करने एवं एक्टिविटी संचालित करने के निर्देश दिए।
  • मौसम को देखते हुए बाड़ी योजना में अदरक, हल्दी और कालीमिर्च लगाने के लिए ग्रामीण किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा।
  • रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। ब्लैक बोर्ड पर लिखने वाली चाक बनाने की यूनिट लगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश।
  • सभी गौठानो में एक ही तरह की गतिविधियों की बजाय अलग-अलग तरह की गतिविधियां संचालित करने एवं मार्केटिंग सुविधा का ध्यान रखते हुए उत्पाद के मार्केटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।
  • महिला बाल विकास के सुपोषण अभियान की जानकारी ली गई। पिछले साल गंभीर कुपोषित 15% थे, इस साल घटकर 12% में आ गए हैं। एक साल में गंभीर कुपोषितों की 3% कमी आई।
  • वन अधिकार मान्यता पत्रक वितरण की समीक्षा की गई।
  • छात्रों को रहने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्रम छात्रावास में मरम्मत के कार्य करवाने के निर्देश दिए गए।
  • स्कूलों में जाति-प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों की समीक्षा की गई।
  • समाज कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा, पेंशन की जानकारी ली गई।
  • आम आदमी और महिलाओं की आय में वृद्धि हो, सभी गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाएं ताकि लोगों की आय में वृद्धि हो।
  • अधिकारियों को अंदरूनी क्षेत्र में कार्य का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पलायन करने वाले 9000 से ज्यादा मजदूरों की हुई वापसी,घर आ जा संगी अभियान की सफलता

acn18.com कोरबा/ लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन काम कर रहा है। जांजगीर...

More Articles Like This

- Advertisement -