Home KORBA सर्चिंग के दौरान जवानों को मिली सफलता, बरामद किया IED बम

सर्चिंग के दौरान जवानों को मिली सफलता, बरामद किया IED बम

0
45

Acn18.com/नारायणपुर, प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होइने वाले हैं। इस बार प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चारण में अति संवेदनशील और नक्सल इलाकों में मतदान संपन्न करवाए जाएंगे। नक्सल इलाकों में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस जवानों की टीम मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस की टीम जगह-जगह सर्चिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जवानों को एक और बड़ी सफलता मिली है।

जवानों को मिली सफलता

मिली जानकारी के अनुसार, जवानों की एक टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान उन्हें सुचना मिली की छोटेडोंगर के अमदई घाटी में IED बम लगाया गया है। सुचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने 3 किलो का IED बम बरामद किया। बम को बरामद करने के बाद जवानों ने उसे डिफ्यूज किया और बड़ी दुर्घटना होने से बचाया।