spot_img

राहुल गांधी के साथ 14 किमी पैदल चले सिंहदेव:बाबा बोले-‘नफरत तोड़ो भारत जोड़ो है’ यात्रा का उद्देश्य, राज्य से 250 कांग्रेसी होंगे शामिल

Must Read

acn18.com रायपुर। देश में चल रहे कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को 70वां दिन है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी महाराष्ट्र में इस यात्रा का हिस्सा बने। बाबा ने वाशिम से माले गांव तक राहुल गांधी के साथ साढ़े 14 किमी पदयात्रा की।

- Advertisement -

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाशिम जिले से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। इस यात्रा के दौरान सिंहदेव मंगलवार से दो दिन तक राहुल गांधी के साथ रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत तोड़ो भारत जोड़ो है। इसी विचार के तहत राहुल गांधी अपना संदेश देते जा रहे हैं। हमें देश को एकता के सूत्र में बांधना है जिसे तोड़ने की कोशिश हो रही है। कुछ लोग इसे तोड़ने में लगे हैं। इन्हीं नफरतों को राहुल गांधी खत्म करना चाहते हैं।

राहुल गांधी का उद्देश्य काफी व्यापक है- सिंहदेव
भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए टीएस सिंहदेव ने बताया कि यात्रा केंद्र सरकार के लिए कई गलत फैसलों के खिलाफ भी है। नोटबंदी, जीएसटी ने जनता की कमर तोड़ दी थी। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने कई गलत फैसले लिए गए थे। जिसका देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा था। मालेगांव तक इस यात्रा में महाराष्ट्र कांग्रेस से कई बड़े नेता शामिल हुए।
250 कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल
टीएस सिंहदेव ने आगे चर्चा के दौरान बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक बदलाव से कोई संबंध नहीं है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है। टीएस बाबा ने बताया कि राज्य से भारत जोड़ो यात्रा में 250 कांग्रेसी शामिल होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के चुनाव में दिखेगा
मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा, न कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखेगा। उन्होंने कहा आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इस यात्रा का यहां कोई असर नहीं होगा।

अगले साल कश्मीर में खत्म होगी यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस ने एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है।

नगर सेना के डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण , परेड, वर्दी और वाहन की व्यवस्था पर जताया संतोष

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -