acn18.com अहमदाबाद/ भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णयक टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की टी20 में न्यूजीलैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इस जीत में शुभमन गिल का अहम योगदान रहा। उन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 126 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान शुभमन का स्ट्राइक रेट 200 का रहा।
- Advertisement -
शुभमन ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल 146 दिन की उम्र में शतक जड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। रैना ने 23 साल 156 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में टी20 शतक जड़ा था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 साल 131 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।