Home KORBA तिलकेजा विद्यालय में शिवराज शर्मा की संगीत कार्यशाला: सुरों से गूंजा परिसर,...

तिलकेजा विद्यालय में शिवराज शर्मा की संगीत कार्यशाला: सुरों से गूंजा परिसर, बच्चों ने सीखा भक्ति संगीत

0
78

Acn18.comतिलकेजा/ कोरबा जिले के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री शिवराज शर्मा के मार्गदर्शन में तिलकेजा में 14 से 24 मई 2025 तक आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में बच्चों को भक्ति संगीत और गायन की बारीकियां सिखाई गईं, जिससे विद्यालय परिसर सुरों से गूंज उठा।

समापन समारोह 24 मई को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमडीसी विधायक प्रतिनिधि श्री देवमूरत सिंह कंवर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय कौशिक, श्री महेश्वर कश्यप और एसएमडीसी सदस्य श्रीमती रामबाई कौशिक उपस्थित थे, जबकि विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. आर. श्रीवास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समर कैंप प्रभारी कु. ममता मन्नेवार (पीटीआई) ने शिविर की गतिविधियों और बच्चों द्वारा सीखी गई बातों की जानकारी साझा की। बच्चों ने कैंप में सीखे गए भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने खूब सराहना की। इस पहल ने न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि उन्हें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से भी परिचित कराया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।