Home KORBA शिवा के शव का किया अंतिम संस्कार,गुरुवार को सागौन प्लांटेशन के पास...

शिवा के शव का किया अंतिम संस्कार,गुरुवार को सागौन प्लांटेशन के पास मिला था शव

0
130
WhatsApp Image 2024 02 24 at 15.50.59

acn18.com कोरबा/दादर खुर्द खरमोर क्षेत्र के लोगों ने मिलकर तीन दिन बाद शिवा चौहान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सागौन प्लांटेशन के पास उसका शव मिला था। हत्या के इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, जो फिलहाल नतीजे से दूर है।

WhatsApp Image 2024 02 24 at 15.50.55

गणेश और मालती चौहान के पुत्र ढाई वर्षीय शिवा की निर्मम हत्या को लेकर ददारखुर्द खरमोरा में शोकमिश्रित नाराजगी है। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने सागवान प्लांटेशन में शिवा को मृत् स्थिति में देखा था। 72 घंटे बीतने के बाद इस मामले में हत्यारे के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। इधर पोस्टमार्टम और अन्य जांच करने के बाद प्रशासन के आदेश पर शव का अंतिम संस्कार क्षेत्र के नागरिकों ने कर दिया। इस प्रकार में पुलिस का संदेह शिवा की मां मालती चौहान पर है जो घटना से एक दिन पहले से गायब है। बुधवार को मिले सीसीटीवी फुटेज में वह शिव के साथ नजर आ रही है। उसकी तलाश का काम पुलिस कर रही है। मालती के मिलने पर ही इस प्रकरण का असली सच सामने आ सकेगा।

WhatsApp Image 2024 02 24 at 15.50.52