Home Uncategorized 2 दिन के दौरे पर छ.ग आएंगे शाह, CRPF के राइजिंग समारोह...

2 दिन के दौरे पर छ.ग आएंगे शाह, CRPF के राइजिंग समारोह में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर लेंगें बैठक

0
209

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2 दिवशीय दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। गृह मंत्री 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से चलकर कारनपुर पहुंचेंगे, जहां सीआरपीएफ कैंप में कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात करेंगे। वे इसी दिन CRPF के राइजिंग समारोह में भी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार शाह 24 मार्च से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। शाम 5.20 बजे हेलीकॉप्टर से कारनपुर कोबरा सीआरपीएफ कैंप जाएंगे और जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 मार्च को सुबह 8 बजे से सीआरपीएफ के राइजिंग समारोह में भाग लेंगे। रात 8 बजे अधिकारियों के साथ नक्सल मुद्दे पर बैठक करेंगे साथ ही सीआरपीएफ कैंप में ही रात बिताएंगे। वे अगली सुबह 11.45 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा:सूरत कोर्ट से जमानत भी मिली; 2019 में कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों

error: Content is protected !!