Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में फिर लाल आतंक का साया, मुखबिरी के शक में ग्रामीण...

छत्तीसगढ़ में फिर लाल आतंक का साया, मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या, मोबाइल टावर में भी लगाई आग

0
82

acn18.com छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी आमद दर्ज कराई है।  मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले  के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है। मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात की बताई जा रही है, लगभग 12 से 15 नक्सली गांव पहुंचे थे। नक्सली घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले पखवाड़े भर से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। वारदात के बाद नक्सलियों ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे मोबाइल टावर में भी आग लगाई है।


error: Content is protected !!