Home KORBA 14 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं चयनित अभ्यर्थी, शिक्षा...

14 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं चयनित अभ्यर्थी, शिक्षा कर्मी भर्ती 2009-10 में पाली जनपद में हुआ था चयन ,नियुक्ति पत्र भी किया गया था जारी, मगर उलझ गई नियुक्ति

0
83

acn18.com पाली / शिक्षाकर्मी भर्ती 2009 प्रक्रिया के तहत निलंबित शिक्षको कि बहाली हेतु प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की गयी । इस दौरान निलंबित शिक्षकों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जनपद पंचायत पाली में हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत सन 2011 में उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया गया था, मगर पाली जनपद के सीईओ द्वारा अनियमितता बरते जाने के चलते यह भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई और नियुक्त उम्मीदवारों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद से वे नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।