Home KORBA देखिए कैसे हुआ गैस सिलेंडर में ब्लास्ट. परिवार बचा बाल बाल

देखिए कैसे हुआ गैस सिलेंडर में ब्लास्ट. परिवार बचा बाल बाल

0
213

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर की एक बस्ती मुड़ापार स्थित एक घर उस समय आग की चपेट में आ गया जब घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया. सिलेंडर से गैस लीक होने के थोड़ी देर बाद ही गैस सिलेंडर फट गया जिसके कारण घर में आग लग गई और अलमारी फ्रिज कूलर समेत अन्य सामान विस्फोट और आग के कारण नष्ट हो गए. नगर सेना के दमकल कर्मियों ने कई घंटे तक कड़ी मशक्कत की तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. गैस सिलेंडर में विस्फोट और आग लगने के कारण मुड़ापार बस्ती काफी देर तक दहशत में रही.

error: Content is protected !!