Home Astrology DGP – IG कॉन्फ्रेंस से पहले सुरक्षा कड़ी, रमन सिंह के बंगले...

DGP – IG कॉन्फ्रेंस से पहले सुरक्षा कड़ी, रमन सिंह के बंगले में रुकेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

0
132

DGP – IG कॉन्फ्रेंस से पहले सुरक्षा कड़ी, रमन सिंह के बंगले में रुकेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

रायपुर। राजधानी रायपुर और नवा रायपुर इन दिनों पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है। 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली DG–IG कॉन्फ्रेंस को लेकर सुरक्षा एजेंसियों से लेकर प्रशासन तक युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए नवा रायपुर पहुंचेंगे, और उनका पूरा प्रवास इस बार विशेष सुरक्षा घेरे में रहेगा। सम्मेलन में देशभर के 70 DGP, पैरामिलिट्री फोर्सेस के चीफ, NSA अजित डोभाल,और कुल मिलाकर 500 से अधिक शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

रमन सिंह के बंगले में रुकेंगे PM और UHM
नवा रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नए बंगले को प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के ठहरने के लिए चयनित किया गया है। SPG ने बंगले के M-01 और M-11 सेक्शन को पूरी तरह रिजर्व कर लिया है, वहीं आसपास के इलाके को भी SPG ने टेकओवर कर दिया है। सभी रास्तों, एंट्री पॉइंट्स और आस-पास के क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

IIIM में सुरक्षा और गतिविधियाँ तेज
कॉन्फ्रेंस का मुख्य आयोजन स्थल IIIM नवा रायपुर है। इसकी सुरक्षा पहले से कहीं अधिक बढ़ा दी गई है। पूरे संस्थान को SPG और स्थानीय पुलिस ने घेरे में ले लिया है।IIIM के छात्र-छात्राओं को छुट्टी देकर हॉस्टल खाली करवाए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए।

IG–DG तीन दिन बस से पहुंचेंगे
सभी IG और DG अधिकारियों के लिए विशेष बस व्यवस्था की गई है। वे तीनों दिन एक साथ बस से IIIM पहुंचेंगे। सुबह की शुरुआत प्रतिदिन योगा सत्र से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

DG कॉन्फ्रेंस में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नक्सलवाद से निपटने की नई रणनीति
आतंकवाद विरोधी अभियान
देश में ड्रग्स तस्करी पर रोक

ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से निपटने की चुनौती
सीमा प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा खतरे
राज्यों व केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय
आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग