Home KORBA बरमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी...

बरमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

0
103

acn18.com कोरबा / ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बरमपुर के पास हादसा हुआ है। मृतक का नाम अशोक सोनी था,जो कुसमुंडा से बालको स्थित अपने घर जा रहा था तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद अक्रोशित भीड़ ने मौके पर चक्काजाम कर दिया।

WhatsApp Image 2024 04 18 at 19.57.45

कोरबा में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। बरमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम अशोक सोनी था जो बालको का निवासी था। बताया जा रहा है,कि अशोक कुसमुंडा से बालको स्थित अपने घर जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गई। काफी देर तक पुलिस और आम जनता के बीच नोक-झोंक चलती रही। अंत में उचित मुआवजा देने की घोषणा पर लोग शांत हुए और चक्काजाम को समाप्त किया।

WhatsApp Image 2024 04 19 at 08.48.03
WhatsApp Image 2024 04 19 at 08.48.02