spot_img

स्कूल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शन, एसपी रहे मुख्य अतिथि, छात्रों द्वारा बनाए गए माॅडल की हुई जमकर सराहना

Must Read

acn18.com सक्ती/सक्ती नगर मे संचालित एम.एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक एम.आर आहिरे शामिल हुए। एसपी ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

एमएल जैन स्कूल के ट्रस्टी अधिवक्ता नरेश सेवक, रामावतार अग्रवाल, प्राचार्य ओम प्रकाश गबेल और टीचर्स ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत नृत्य किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एसपी एम.आर आहिरे ने स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा और छात्रों से उनके मॉडल से संबंधित प्रश्न भी पूछे। साथ ही आवश्यक जानकारियां भी दी।इस दौरान एसपी एम.आर आहिरे ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी महोत्सव बच्चों मे क्रिएटिविटी को बढ़ाता है। हम स्कूल के समय मे जो किताबे पढ़ते है उसका कही न कही हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। विज्ञान की सहायता से हमारे वैज्ञानिकों ने कई आविष्कार किए। इन आविष्कारों की वजह से हमारा जीवन आसान हो रहा है और यही हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए माॅडल की जमकर प्रशंशा की गई। मौके पर मौजूद शिक्षकों और अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया ताकी भविष्य में वे एक अलग मुकाम हासिल कर सके।

रायपुर : राज्योत्सव-2022: तैयारियों का जायजा लेने साइंस कॉलेज मैदान पंहुचे चीफ सेक्रेटरी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ

रायपुर, 07 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय...

More Articles Like This

- Advertisement -