Home छत्तीसगढ़ रात को कमरे में सोए थे पति-पत्नी, सुबह फंदे पर लटका मिला...

रात को कमरे में सोए थे पति-पत्नी, सुबह फंदे पर लटका मिला कमला का शव

0
56

कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा मैं आवास क्रमांक एनएफ 25 में कमलाबाई 40 वर्ष का फांसी के फंदे पर लटका मिला है। उसका पति तांतीराम आबकारी विभाग का गार्ड है और बालको रोड स्थित शराब दुकान में कार्यरत है। बताया गया कि पति-पत्नी रात को एक कमरे में सोए हुए थे।

शनिवार की सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और इस बारे में आसपास के लोगों का पुलिस को जानकारी दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। घटना से जुड़े कारणों के बारे में जांच की जा रही है।