Home KORBA सरोज पांडे कोरबा में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल के लिए करेंगी प्रयास ,...

सरोज पांडे कोरबा में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल के लिए करेंगी प्रयास , जन सहयोग और शासन की मदद से अस्पताल बनवाने का संकल्प

0
7

IMG 20260720 WA0115 1 IMG 20260720 WA0117 1 IMG 20260720 WA0114 1 IMG 20260720 WA0116 1 IMG 20260720 WA0115 2 IMG 20260720 WA0113 1 IMG 20260720 WA0109 1 IMG 20260720 WA0110 IMG 20260720 WA0106 IMG 20260720 WA0108 1

 

छत्तीसगढ़ का औद्योगिक तीर्थ माना जाने वाला कोरबा सर्व सुविधायुक्त अस्पताल से वंचित है। इस कमी को दूर करने का संकल्प भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे ने लिया है

 

Vo कोरबा प्रवास पर रही सुश्री सरोज पांडे ने कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियो व कुछ वरिष्ठ पत्रकारों के साथ शिष्टाचार भेंट किया. आपसी चर्चा के दौरान पत्रकारों ने कोरबा की तमाम समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। रेल सुविधा से लेकर अन्य सुविधाओं और समस्याओं की चर्चा की गई.

 

सरोज पांडे से पत्रकारों ने आग्रह किया की रेल समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल आपके नेतृत्व में रेल मंत्री से मिलकर अपनी दुश्वारियो से संबंधित जानकारी उन्हें देना चाहता है। सरोज पांडे ने कहा कि वह समय लेकर पत्रकारों को सूचित कर देगी अन्य जागरूक लोगों के साथ एक प्रतिनिधि मंडल लेकर आप लोग दिल्ली पहुंच जाए। हम सब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह करेंगे की कोरबा को उसका जायज हक मिले ऐसा वह प्रयास करें

 

सुश्री सरोज पांडे ने कोरबा में सर्व सुविधायुक्त सरकारी अस्पताल की कमी का उल्लेख करते हुए अपने भाव प्रकट किये।उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं की सरकार और कोरबा के जागरूक लोगों के साथ मिलकर ऐसे अस्पताल होने का ख्वाब पूरा हो ऐसा प्रयास करना चाहिए। पत्रकारों ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप नेतृत्व कीजिए हम सब मिलकर यथा संभव सहयोग अवश्य करेंगे

 

इस शिष्टाचार भेंट और अनौपचारिक वार्ता के वक्त सुश्री सरोज पांडे के साथ कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल समेत भाजपाके अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे