Home crime बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो आरोपी आर्म्स एक्ट में...

बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार

0
86

Acn18.com अम्बिकापुर l थाना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 02 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार, आरोपियों से चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई,

पुलिस ने 08 नाबालिगों के परिजनों पर एम.वी. एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की,

कुल 18 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, जबकि 05 मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं,

गिरफ्तार आरोपियों में अतुल ताम्रकार और चिनु पंडित शामिल हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक रैली निकालकर चाकू लहराते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया था,

पुलिस ने अन्य 8 युवकों के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर अदालत में बाउंड ओवर की कार्रवाई प्रस्तुत की है,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सीएसपी अंबिकापुर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही,

error: Content is protected !!