Home Uncategorized संतोष सिंह ने संभाला रायपुर एसपी का कार्यभार.

संतोष सिंह ने संभाला रायपुर एसपी का कार्यभार.

0
38

WhatsApp Image 2024 02 06 at 13.47.19

acn18.com रायपुर.बिलासपुर से स्थानांतरित होकर रायपुर गए संतोष सिंह ने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। श्री सिंह जब रायपुर एसपी कार्यालय पहुंचे तो वहां उनके अधीनस्थों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है कि आईपीएस संतोष सिंह जिस जिले में पदस्थ रहे वहां उन्होंने ऐसे सराहनीय कार्य किये जिसके कारण उनकी लोकप्रियता में खूब वृद्धि हुई। संतोष सिंह द्वारा हर जिले में नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियान निजात के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। उनकी कार्यशैली, मृदभाषिता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति दृढ़ता उन्हें सर्वप्रिय बना देती है।

WhatsApp Image 2024 02 06 at 13.47.18 2