spot_img

अस्तीत्व में आया सक्ती जिला,मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,लोगों में देखा गया उत्साह

Must Read

भरत सिंह चौहान : जांजगीर जिले से अगल होकर नया जिला सक्ती अपने अस्तीत्व में आ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए जिले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक और कलेक्ट्रेट कार्यालय का उद्घाटन किया। बड़ादेव की पूजा पाठ करने के साथ ही मुख्यमंत्री आमसभा कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला सक्ती का शुभारंभ करते हुए जिले को 1 अरब 53 करोड़ 6 लाख रूपए के 309 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 85 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से 296 कार्यों का भूमिपूजन और 67 करोड़ 85 लाख 99 हजार रूपए के लागत से बनने वाले 13 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग अंतर्गत 105 विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 81 विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 82 लाख रुपए, सहकारिता विभाग अंतर्गत 32 विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ 17 लाख रुपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 39 विकास कार्यों के लिए 20 करोड 73 लाख रुपए, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 15 विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 40 लाख रुपए, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 12 विकास कार्यों के लिए 21 करोड़ 69 लाख रुपए, नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत 6 विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 68 लाख रूपए, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 52 लाख रुपए और लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 5 विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 40 लाख रुपए का भूमिपूजन किया है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग अंतर्गत 3 विकास कार्योें के लिए 37 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 4 विकास कार्यों के लिए 28 लाख रुपए, लोक निर्माण सेतु विभाग अंतर्गत 3 विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 95 लाख रुपए, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 34 लाख रुपए, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 52 लाख रुपए और लोक निर्माण विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 41 करोड़ 38 लाख रुपए का लोकार्पण किया है। अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने कहा,कि साल भर पहले जिन नए जिलों की घोषणा की गई थी वो पूरे हो चके है जिससे इन ईलाकों का तेजी से विकास होगा।

जिले के रुप में अस्तीत्व में आने के बाद सक्तीवासियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने इसके लिए मुख्यमंत्री को साधूवाद दिया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -