spot_img

सैफ अली पर घर में घुसकर चाकू से हमला:सिर, गले और पीठ पर जख्म, सर्जरी की गई; हमलावर चोरी के इरादे से घुसा था

Must Read

Acn18.com/बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है।

- Advertisement -

हमले की वजह क्या है इस पर दो बयान आए

सैफ की टीम का ऑफिशियल बयान: इसमें बताया गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई है। फिलहाल लीलावती अस्पताल में डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे, सैफ का इलाज कर रहे हैं। हमले में सैफ के घर का एक कर्मचारी भी जख्मी हुआ है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वह ऐसी सिचुएशन में हमें सपोर्ट करें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

डीसीपी दीक्षित गेदाम का बयान: सैफ अली खान खार के फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले वे घायल हो गए।

करीना कहां थीं, इस बात की जानकारी नहीं ​​​​हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट किया था।

फिलहाल, मुंबई पुलिस सैफ के घर से तीन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर गई है।

नया साल मनाने स्विट्जरलैंड गए थे सैफ

सैफ की हालिया रिलीज फिल्म देवरा थी। इसमें वे जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया। सैफ अपनी फिल्मों के अलावा करीना और बच्चों के साथ अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल ने स्विट्जरलैंड में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया था।

2023 में शाहरुख के घर में घुसे थे दो अजनबी

2 मार्च 2023 को शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में दो युवक दीवार फांदकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों की उम्र 21 से 25 साल बताई थी। दोनों गुजरात के रहने वाले थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शाहरुख से मिलना चाहते थे। इस घटना के वक्त शाहरुख खान घर पर नहीं थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील विश्व...

More Articles Like This

- Advertisement -