Home KORBA पाली CHC में 3 शराबियों का हंगामा, डॉक्टर-नर्स से बदसलूकी और धमकी...

पाली CHC में 3 शराबियों का हंगामा, डॉक्टर-नर्स से बदसलूकी और धमकी देखिये वीडियो

0
101

IMG 20260529 WA0088

 

*

कोरबा के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को तीन शराबियों द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्सों से बदसलूकी की गई और उन्हें धमकी भी दी गई।

 

हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके परिजन भी दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी युवक ग्राम नुनेरा और बनबाँधा के निवासी हैं।

 

घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर और नर्स पाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में भारी नाराजगी है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।