spot_img

बंगाल में भाजपा के नाबन्ना मार्च से पहले हंगामा:BJP कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगे, रानीगंज रेलवे स्टेशन पर पुलिस से झड़प हुई

Must Read

ममता सरकार के खिलाफ मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का नबान्न (सचिवालय) चलो अभियान के तहत प्रदर्शन जारी है। प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजमूदार समेत कई नेताओं को पुलिस ने कोलकाता स्टेशन पर ही रोक लिया है। वहीं रानी गंज में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है।

- Advertisement -

रेलवे स्टेशन पर रोके जा रहे भाजपा कार्यकर्ता
बंगाल पुलिस ने हावड़ा और कोलकाता (सियालदह) रेलवे स्टेशन पर भारी बैरिकेडिंग की है। स्टेशन पर ही कार्यकर्ताओं को पकड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस की भूमिका पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने सवाल उठाया है। घोष ने कहा कि बंगाल पुलिस रेलवे स्टेशन के भीतर जाकर हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ रही है।

3 तरफ से घेराबंदी, शुभेंदु-दिलीप ने भी संभाला मोर्चा
भाजपा ने नबान्न घेराबंदी के लिए 3 तरफ से प्लानिंग की है। हावड़ा रेलवे स्टेशन से सुकातों मजमूदार, सांतरागाछी से शुभेंदु अधिकारी और स्कॉयड से दिलीप घोष नबान्न की तरफ कार्यकर्ताओं को लेकर जाएंगे। दिलीप घोष पिछले कई महीनों से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे, लेकिन प्रदर्शन के जरिए पार्टी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरिया लोड वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, डायल 112 की सहायता से पीड़ित को लाया गया मेडिकल कॉलेज

Acn18.com/झारखंड के लातेहार जिला के निवासी विनोद सिंह नामक ट्रक ड्राइवर रायगढ़ के छाल इलाके में हुई दुर्घटना में...

More Articles Like This

- Advertisement -