रिपोर्ट – भरत सिंह चौहान
पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में लूट और जानलेवा हमला, एक युवक की इलाज के दौरान मौत
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में 27 और 29 जनवरी को हुई लूटपाट और जानलेवा हमले की घटना में अब एक घायल युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इन घटनाओं में 14 लोगों से लूटपाट की गई थी और तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अमन बंजारे, निवासी कचंदा थाना शिवरीनारायण, का इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।




