Home Astrology बतौली में सड़क हादसा : मरीज को छोड़कर अंबिकापुर जा रही एम्बुलेंस...

बतौली में सड़क हादसा : मरीज को छोड़कर अंबिकापुर जा रही एम्बुलेंस पुल से नीचे गिरी, बाल- बाल बची ड्राइवर की जान 

0
6

 

 

 

सरगुजा के बतौली थाना के दुरस्त ग्राम शिवपुर में मरीज छोड़कर अंबिकापुर जा रहे एम्बुलेंस पुल के नीचे गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं हैं।

 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली थाना के दुरस्त ग्राम शिवपुर में मरीज छोड़कर अंबिकापुर जा रहे एम्बुलेंस पुल के नीचे गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

वापसी के दौरान हुआ हादसा

 

 

आपको बता दें कि, सुबह 6 बजे करीब बतौली के शिवपुर एकलव्य विद्यालय के समीप तेज रफ्तार इको वैन एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गई। ड्राइवर शिवपुर में मरीज छोड़कर वापस अंबिकापुर जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस पलटकर नीचे गिर गया। वाहन पलटने से ड्राइवर शैलेन्द्र फंस गया था।

 

 

ग्रामीणों ने ड्राइवर को अस्पताल में कराया भर्ती

ग्रामीणों ने ड्राइवर को बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रहा है। गनीमत रही कि, एम्बुलेंस में मरीज नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। इस दुर्घटना में इको एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें ड्राइवर बाल- बाल बचे