Home KORBA सरस्वती विद्यालयों की स्थानीय परीक्षा के नतीजे घोषित.90 प्रतिशत विद्यार्थियों को मिली...

सरस्वती विद्यालयों की स्थानीय परीक्षा के नतीजे घोषित.90 प्रतिशत विद्यार्थियों को मिली सफलता

0
117

acn18.com कोरबा / सरस्वती शिक्षण समिति कोरबा के द्वारा संचालित विद्यालयों में स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीएसईबी विद्यालय में षष्ठम से एकादश तक 90% विद्यार्थियों में सफलता अर्जित की। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान शिक्षण समिति की ओर से किया गया।

vlcsnap 2024 04 29 17h17m18s221

सरस्वती विद्यालय सीएसईबी के सभागार में शिक्षा समिति की ओर से माध्यमिक से लेकर हायर सेकेंडरी समूह की स्थानीय परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। समिति के पदाधिकारी और प्राचार्य की उपस्थिति में परीक्षा फल की घोषणा की गई । इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार देवांगन ने बताया कि इन परीक्षाओं में 1100 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 90% को सफलता मिली है। जो छात्र किसी कारण से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं उनके लिए विकल्प उपलब्ध है।

vlcsnap 2024 04 29 17h17m29s218

सरस्वती शिक्षण समिति के व्यवस्थापक जोगेश लाम्बा ने बताया कि विद्यार्थी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगले सत्र में व्याकरण, गणित और अंग्रेजी पर विशेष कार्य किया जाएगा। सरस्वती विद्यालय में परीक्षा परिणाम की घोषणा के अवसर पर काफी संख्या में विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावक और विद्यालय के आचार्य आचार्याओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

vlcsnap 2024 04 29 17h17m56s210