spot_img

तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी.मुख्यमंत्री विष्णु देव ने 100 दिन की उपलब्धि पर चर्चा की

Must Read

acn18.com कोरबा / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताने के साथ लोगों से अपनी सरकार के कार्यों को साझा किया। कोरबा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे की नामांकन रैली को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि मोदी की गारंटी पर बेहतर तरीके से काम हो रहा है। कई लोग बरगलाने का काम कर रहे हैं इसलिए उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

कोरबा के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में भाजपा की ओर से प्रत्याशी के नामांकन दिवस पर आम सभा का आयोजन किया गया। सामान्य औपचारिकता के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव का भव्य स्वागत किया गया। सभा में अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है जो नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता साफ करेगा। प्रधानमंत्री सभी के हित में लगातार काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोगों के सहयोग से भाजपा की सरकार बनी है जो मोदी की गारंटी पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ किसानों मजदूरों से लेकर सभी वर्ग के लिए काम किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना का जिक्र करने के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कांग्रेस के लोग बोगस योजना के नाम से भ्रम फैलाने में लगे हैं, उनसे सावधान रहें।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और कोरबा क्षेत्र से प्रत्याशी सरोज पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए राजनीति का परिदृश्य बदल दिया है। हर तरफ विकास की तस्वीर नजर आ रही है। सभी क्षेत्र इसमें शामिल हैं।

ओपन थिएटर मैदान में आयोजित आमसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण शाव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम OP चौधरी, लखन लाल देवांगन श्याम बिहारी जायसवाल सहित संसदीय क्षेत्र के भाजपा के विधायक सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान

acn18.com बालकोनगर, 1 मई, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वीप के अंतर्गत अंबेडकर...

More Articles Like This

- Advertisement -