Home KORBA रात 3:30 बजे सांप का रेस्क्यू, फिर दिखा जंगल का खूबसूरत नजारा,...

रात 3:30 बजे सांप का रेस्क्यू, फिर दिखा जंगल का खूबसूरत नजारा, मानिकपुर की सड़क पर साथ घूमते नजर आए दो सियार

0
4

Acn18.com.आधी रात साढ़े 3 बजे सांप के रेस्क्यू के लिए पहुंचे जितेंद्र सारथी… लेकिन रेस्क्यू के बाद लौटते वक्त रात के अंधेरे में ऐसा नजारा सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। सड़क किनारे एक साथ नजर आए दो सियार कैमरे में कैद हो गए।

मामला कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र का है। रात करीब साढ़े 3 बजे पुलिसकर्मी हितेश राव ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी कि एक घर में बिस्तर के पास सांप बैठा है और महिला को सांप काटने की आशंका है।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जांच में सांप कॉमन वुल्फ स्नेक निकला, जो जहरीला नहीं होता।

जितेंद्र सारथी जिला अस्पताल पहुंचे और महिला व डॉक्टर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद महिला ने राहत की सांस ली।

वहीं, रेस्क्यू से लौटते वक्त मानिकपुर थाना, SECL GM कार्यालय और रविशंकर नगर मार्ग पर दो सियार नजर आए। नर-मादा सियार कुछ देर सड़क किनारे घूमते रहे और फिर झाड़ियों में चले गए।

जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि सियार पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

error: Content is protected !!