Acn18.com.कोरबा में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है… लेकिन थाना परिसर में बनाई गई एक रील युवती को भारी पड़ गई।कोरबा कोतवाली परिसर स्थित संवेदना कक्ष में एक युवती ने ‘आज जेल होई, कल बेल होई…’ गाने पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले युवती किसी मामले में शिकायत करने कोतवाली पहुंची थी, लेकिन शिकायत नहीं की। इसी दौरान उसने थाना परिसर में वीडियो बनाया।रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई और मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवती के खिलाफ BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।वहीं, मामले में युवती ने दूसरा वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।
उसने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। साथ ही उसने बताया कि रील इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है और लोगों से इसे आगे वायरल नहीं करने की अपील की।पुलिस ने युवती से बॉन्ड भरवाकर भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी है।जिला पुलिस का साफ संदेश है—लाइक और व्यूज के चक्कर में थाना या संवेदनशील सरकारी परिसर को सोशल मीडिया कंटेंट का अड्डा न बनाएं। नियम और मर्यादा का उल्लंघन परेशानी का कारण बन सकता है।









