कोरबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी, कोरबा द्वारा शनिवार को अशोक वाटिका में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग प्रशिक्षक डॉ. आरती ने 45 मिनट तक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग करते समय स्वयं में खो जाना ही वास्तविक योग है।
कार्यक्रम का संचालन सीए राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी, कोरबा के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 12 वर्ष पूर्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई, जो आज विश्वव्यापी जन आंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.पी. तिवारी, राज्य प्रतिनिधि योगेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, राज अग्रवाल, सीए गोपाल अग्रवाल, सीए आशीष अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रकाश जैन, दिनेश राठौर, मनोज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, श्यामलाल साहू, पद्मनी साहू, प्रवीण अग्रवाल, इंजी. अरविंद साहू, मनीष जायसवाल, राजेन्द्र चिड़ीपाल, बजरंग अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज केडिया, बजरंग केडिया, आकाश अग्रवाल, सीए अखिलेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (हेरिटेज), विनय अग्रवाल, मुकेश गोयल सहित अनेक आजीवन सदस्य उपस्थित थे।




