spot_img

सरगुजा में पहली बार दिखी दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी:ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद, 20 फीट तक लगाती है छलांग; कैमरे में हुई कैद

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहली बार दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी दिखी है। इस गिलहरी को ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद है। जिससे कोई इसका शिकार ना कर सके। उदयपुर विकासखंड अंतर्गत मतरिंगा जंगल में पक्षी प्रेमी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में इस गिलहरी को कैद किया है।

- Advertisement -

इसे मालाबार जॉइंट गिलहरी के नाम से भी जाना जाता है l इसके शरीर पर कई रंग पाए जाते हैं। इस कारण इसे इंद्रधनुषी गिलहरी कहा जाता है। जिला पहाड़ों व वनों से भरा पड़ा है। यहां तरह-तरह के जीव जंतु विचरण करते हैं। कई दुर्लभ पक्षी या जीव दूसरे राज्यों से यहां पहुंच जाते हैं l

इसी बीच एक दुर्लभ जीव मालाबार ज्वाइंट गिलहरी सरगुजा के मतरिंगा जंगल में देखने को मिली है। इसके शरीर पर काला, पीला, भूरा, नारंगी, लाल सहित कई अन्य रंग होते हैं, इस कारण इसे इंद्रधनुषी गिलहरी भी कहते हैं l यह गिलहरी दक्षिण भारत व मध्य भारत में मिलती हैं। जिले के लिए यह पहला मौका है जब इंद्रधनुषी गिलहरी को किसी ने देखा हो l इससे पूर्व सरगुजा में उड़ने वाली गिलहरी भी देखी जा चुकी है l

3 फीट लंबी होती है

मालाबार ज्वाइंट गिलहरी या इंद्रधनुषी गिलहरी डेढ़ से 3 फीट तक लंबी होती हैl यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर करीब 20 फीट की छलांग लगा सकती है। यह ऊंचे पेड़ों पर रहती है ताकि कोई इसका शिकार न कर सके अमूमन तेंदुए, बाज, उल्लू इसका शिकार करते हैं l

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फांसी लगाकर व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी,लंबी बीमारी से था परेशान

Acn18.com/लंबी बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है...

More Articles Like This

- Advertisement -