Home Uncategorized रेंजर ने वनपाल से किया मारपीट, FIR दर्ज 

रेंजर ने वनपाल से किया मारपीट, FIR दर्ज 

0
57

acn18.com महासमुंद : जिले के वन काष्टागार पिथौरा रेंजर अमरदीप साहू ने विभागीय जानकारी नहीं देने से नाराज होकर अपने ही मातहत कर्मचारी वनपाल मेहत्तर गोंड को जाति सूचक गाली गलौज करते हुए तमाचा जड़ दिया।

पीड़ित मेहत्तर गोंड़ का कहना है कि रेंजर साहब हमेशा मुझे परेशान करने के उद्देश्य से बांस की जानकारी बार बार मांगा करते थे।  जानकारी देने के बावजूद मुझे परेशान किया जा रहा था और आज जैसे ही मैं वन काष्टागार कार्यालय पहुंचा मेरे अधिकारी रेंजर अमरदीप साहू ने मुझे जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे जिसमें मुझे चोट भी आई है, मैं काफ़ी भयभीत हुँ न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंचा हुँ और मेरा डॉक्टरी मुलैहिजा भी हो चुका है। मैं अपने अधिकारी के ऊपर कार्यवाही चाहता हूं।

वही रेंजर अमरदीप साहू भी शिकायत होने की भनक लगते ही अपने बचाव में काउंटर FIR करने के लिए थाने में आवेदन दिया है अब इस मामले में थाना प्रभारी पिथौरा का कहना है कि दोनों पक्षों का आवेदन आया है जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।