Home Uncategorized बाल रूप में विराजमान हुए रामलला, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दंडवत...

बाल रूप में विराजमान हुए रामलला, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दंडवत प्रणाम

0
112

acn18.com , अयोध्या/500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। जहां उनकी आरती की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया।

पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम के बाद परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर का भ्रमण किया। राममंदिर के शिलान्यास की नींव रखने वाले कामेश्वर चौपाल से प्रधानमंत्री ने मंदिर के भीतर मुलाकात की। उनकी पीठ थपथपाई।

प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत और सीएम योगी यजमान बने। इससे पहले जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदर में प्रवेश किया तो वह चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में साधुओं से आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

पूरी तरह से राममय हुआ तुलसी नगर,प्रभु श्री राम के घर वापसी का मना रहे उत्सव…देखिए वीडियो

error: Content is protected !!