spot_img

राकेश टिकैत भागते हुए एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे:अलीगढ़ पुलिस पीछे-पीछे दौड़ती रही; हापुड़ में किसानों की पुलिस से झड़प

Must Read

acn18.com/  ग्रेटर नोएडा के जीरो पाइंट पर होने वाली महापंचायत में शामिल होने पहुंच रहे राकेश टिकैत को पुलिस प्रशासन ने अलीगढ़ के टप्पल पर रोक लिया। इसके बाद पंचायत से किसानों ने ऐलान किया कि अगर 1 घंटे में राकेश को नहीं छोड़ा तो आंदोलन होगा।

- Advertisement -

किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया। राकेश टिकैत वहां से भागते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। पुलिस पीछे-पीछे दौड़ती रही। पुलिस को डर था कि टिकैत हाईवे पर न बैठ जाएं। हालांकि, वह से गाड़ी से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए।

सपा भी पंचायत में शामिल हो गई है। नोएडा में गिरफ्तार 150 किसानों की रिहाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत बुलाई है। सुबह 11 बजे से किसान ग्रेटर नोएडा के जीरो पाइंट इकट्‌ठा हो रहे हैं। इस दौरान यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

पंचायत में किसानों की मांगों पर चर्चा होगी। इसके अलावा किसान अफसरों से बातचीत करेंगे। भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा- किसानों की मांगें जायज हैं। उन मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

इधर, मंगलवार देर रात किसानों की समस्याओं का समाधान लिए योगी सरकार ने हाईपावर कमेटी का गठन किया। कमेटी 1 महीने के अंदर रिपोर्ट शासन को सौंपगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद*

*बालकोनगर, 01 अप्रैल 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -