राज्यसभा चुनाव: विधानसभा पहुंचकर दोनों प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सियासी हलचल तेज

0
4

राज्यसभा चुनाव: विधानसभा पहुंचकर दोनों प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सियासी हलचल तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर भाजपा और कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की ओर से फूलो देवी नेताम ने विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र जमा किया।

नामांकन के दौरान भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के कई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इससे पहले लक्ष्मी वर्मा ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम भी अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचीं और राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। नेताम वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं और बस्तर क्षेत्र की वरिष्ठ आदिवासी नेता के रूप में जानी जाती हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के हिसाब से भाजपा के पास 54 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 35 विधायक हैं। ऐसे में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है