spot_img

राजनांदगांव : जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया गौठान दिवस

Must Read

acn18.com राजनांदगांव / जिलेभर में उत्साहपूर्वक गौठान दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कीमंशानुसार गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा की गई और खिचड़ी खिलाई गई। राजनांदगांव विकासखंड के वृंदावन आदर्श गौठान अंजोरा में समूह की महिलाओं ने उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा मनाया। गौठान अमलीडीह, धीरी, गिधवा, हरडुआ, रेंगाकठेरा, घुमका, जंगलपुर, रामपुर, कोकपुर, नाथूनवागांव, मोहड़, बनभेड़ी, दिवानझिटिया, पेटेश्री, मुड़पार सहित सभी गौठानों में विधि विधानपूर्वक गौ पूजा की गई एवं गौठान दिवस मनाया गया। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत ग्राम पंचायतों में गौठानों के निर्माण से गायों के लिए आश्रय मिला है वहीं चारे, पानी, छांव की व्यवस्था भी की गई है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में गौठान का निर्माण किया जा रहा है। शासन की सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, वहीं छत्तीसगढ़ी संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन भी हुआ है। गोवर्धन पूजा के दौरान विभिन्न तरह के छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जिले में कृषि कार्य के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है और वैज्ञानिक तरीके से खेती-किसानी करने की दिशा में किसान अग्रसर हुए हैं। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी करने से जहां ग्रामीणों को फायदा मिला, वहीं जैविक कम्पोस्ट निर्माण को भी बढ़ावा मिला है। घुरवा कम्पोस्ट पिट्स से बने जैविक खाद के उत्पाद स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छे हैं। वर्मी कम्पोस्ट किसानों के लिए कारगर साबित हो रहे है। गौठानों के निर्माण से पशुओं को संरक्षण मिला है तथा सामुदायिक बाड़ी योजना फलीभूत हो रही है जिससे समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति उन्नत हुई है। शासन की लोकहितैषी योजनाओं से किसानों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि आई है।

CG में झारखंड के राज्यपाल का बड़ा बयान:वहां के राजनीतिक हालत पर रमेश बैस ने कहा- कभी भी फूट सकता है एटम बम

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -