spot_img

रायपुर : भेंट मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम हसौद में आदिशक्ति माँ महामाया देवी का किया दर्शन

Must Read

मिठास की नगरी हसौद के विश्व-प्रसिद्ध पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्री

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की 

acn18.com रायपुर 13 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने विधि विधान से पूजा अर्चनामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर में भेंट-मुलाकात अभियान, अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद आज ग्राम हसौद में आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से देवी माँ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माँ महामाया देवी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों के मुताबिक़ यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी की प्रतिमा स्वयंभू प्रकट हुई हैं और यह प्रतिमा बहुत पुरातन बतायी जाती हैं। वही सन 2003 में गांव वालों ने मिलकर मंदिर का पुनर्निर्माण कराया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के बाहर ग्रामवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के हसौद आगमन की खुशी और उनके सम्मान में उन्हें हसौद के प्रसिद्ध पेड़े से तौला गया।

मिठास की नगरी हसौद के विश्व-प्रसिद्ध पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्रीस्थानीय लोगों ने बताया कि मिठास की नगरी हसौद में शुद्ध दूध के खोवे से विशेष विधि से पेड़ा बनाया जाता है जिस कारण इसमें कुछ विशेष तरह की मिठास होती है। देश-प्रदेश के हर क्षेत्र से लोग यहां के पेड़े की खरीददारी के लिए आते हैं।

छत्तीसगढ़ः अभी लंबा खिंचेगा मानसून, अबकी अक्टूबर में ही हो चुकी है 64% अधिक बरसात

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रीन समिट में पेश किया ‘नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल’, पर्यावरण बचाने के लिए दिया अनूठा समाधान”*

Acn18. Com.रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रीन समिट के तकनीकी सत्र 3 अक्टूबर 2024 अपराह्न में बस्तर की बेटी,...

More Articles Like This

- Advertisement -