Home Uncategorized रायपुर: मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

रायपुर: मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

0
179

acn18.com रायपुर, 17 मार्च 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

100 भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR:विधानसभा घेरने के दौरान पुलिस अधिकारियों पर हमला, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा का केस

error: Content is protected !!