spot_img

रायपुरः एक फोन कॉल पर बुक होती थीं दिल्ली की लड़कियां, फिर कारोबारी पहुंचते थे होटल हयात; पुलिस पहुंची तो भिड़ गए कर्मचारी

Must Read

acn18.com रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाने की पुलिस ने रविवार को होटल हयात में सेक्स रैकेट पकड़ा है। होटल के सुईट रूप से 11 लड़कियां गिरफ्तार की गईं। दो दलाल भी पकड़े गए हैं। अब इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। रैकेट में शामिल लड़कियां दिल्ली, हरियाणा, बेंगलुरु, गुजरात, पंजाब से बुलाई गई थीं। दलाल रैकेट ऑपरेट करने की तैयारी में थे, मगर पुलिस ने छापा मार दिया।

- Advertisement -
होटल के कर्मचारियों को थाने लाया गया

होटल के कर्मचारियों को थाने लाया गया

मुखबिर से मिले इनपुट के बाद पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर दलाल विप्लव और पंकज से संपर्क किया गया। ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने फोन पर बातचीत के बाद बुकिंग करवा ली। दलाल विप्लव और पंकज ने ग्राहक बने पुलिसकर्मी को कमरे का नंबर बता दिया। कमरे में पहुंचे पुलिस के आदमी ने कॉल गर्ल्स को देख लिया इसके बाद होटल के बाहर खड़ी दूसरी टीम को इशारा कर दिया।

थाने में मौजूद लड़कियां

थाने में मौजूद लड़कियां

पुलिस से भिड़े होटल के कर्मचारी

रेड की कार्रवाई करने होटल हयात पहुंची पुलिस टीम से होटल के कर्मचारी उलझ गए। पुलिस को रूम तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा था। अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस उन्हें हटा कर कमरों तक पहुंची तो अंदर लड़कियां मिली। सिटी एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया होटल हयात को भी इस मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है कि इस पूरे रैकेट में होटल की किस तरह से संलिप्तता थी।

दलाल विप्लव चौरड़िया और पंकज गोयल।

दलाल विप्लव चौरड़िया और पंकज गोयल।

सारा काम फोन पर

पुलिस ने 11 लड़कियों के ब्रोकर विप्लव चौरड़िया और पंकज गोयल को गिरफ्तार किया है। अब तक जांच में पाया गया कि यह हाई प्रोफाइल रैकेट मोबाइल फोन के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था। विप्लव और पंकज के संपर्क में रायपुर के कई कारोबारी थे। वीकेंड की शाम को रंगीन मिजाज करने के लिए विप्लव और पंकज सारा बंदोबस्त किया करते थे। एक फोन कॉल पर लड़कियों की बुकिंग हो जाया करती थी। रायपुर के कारोबारी इसके बाद होटल हयात के कमरों में पहुंच जाते थे। रुपयों का लेनदेन भी विप्लव और पंकज ही किया करते थे।

सेक्स रैकेट से जुड़े राज खोलेंगे मोबाइल फोन।

सेक्स रैकेट से जुड़े राज खोलेंगे मोबाइल फोन।

एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि विप्लव और पंकज के अलावा लड़कियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें उनके ग्राहक और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी डिटेल्स हासिल की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

लड़कियां दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं।

लड़कियां दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं।

महंगे शौक पूरे करती हैं लड़कियां

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस रैकेट में शामिल कुछ लड़कियां 1 महीने में लाखों रुपए कमाती हैं। इन रुपयों से वे अपने महंगे शौक पूरे किया करती थी। जैसे ब्रांडेड कपड़े, मेकअप का विदेशी सामान, ब्यूटी पार्लर के खर्चे इन्हीं रुपयों से पूरे होते रहे हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई लड़कियों में से कई इससे पहले भी रायपुर आ कर इस तरह की घटनाओं में शामिल रही हैं। इनके दलाल विप्लव और पंकज पहले होटल हयात में इनके नाम पर कमरा ले लिया करते थे। लड़कियां कमरे में ही रहती थीं। बाद में ग्राहक पहुंचा करते थे। लड़कियों से कुछ ग्राहक अक्सर मिला करते थे, इन्हें महंगे तोहफे भी देते थे।

जांजगीर, विधायक के घर चोरी का मामला, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को सफल बनाने सड़क पर उतरे कांग्रेस के नेता। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर पूरा प्रदेश उबल रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर...

More Articles Like This

- Advertisement -