Home Uncategorized RAIPUR BREAKING : रायपुर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, रामलला की प्राण...

RAIPUR BREAKING : रायपुर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले – कल सभी सनातनियों ने त्रेता युग प्राप्त किया, अब द्वापर युग की तैयारी है

0
109

acn18.com रायपुर। राजधानी के गुढि़यारी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे बागेश्वरधाम के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pt. Dhirendra Krishna Shastri) कथा पाठन करेंगे। जिसके लिए वह आज मंगलवार को रायपुर पहुंच गए है, जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि प्रभु श्रीराम कल विराजमान हुए, कल भारत का सूर्योदय हुआ। सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम मंदिर में विराजमान हुए, भारत में एक नई ऊर्जा  का संचार हुआ है। अखंडता की ओर भारत के लोग आगे बढ़ रहे है, कल सभी सनातनियों ने त्रेता युग प्राप्त किया, अब द्वापर युग की तैयारी है।

उन्होंने आगे कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भी जो कनवर्जन हो रहा है बागेश्वर धाम वाले व्याप्त है, जितना भी कनवर्जन हो रहा है उनके कृपा से सब ठीक होगा। कनवर्जन को रोका जाएगा, घर वापसी की तैयारी है। साल बदला है, छत्तीसगढ़ का हाल बदला है। बहुत जल्द राजिम में बड़ा महाकुंभ का आयोजन होगा, छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है, यहां हमारे मामा रहते है। चप्पे चप्पे पर राम नहीं है, राम कड़ कड़ में हो गए है, अब छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन नहीं होगा अब राम आ गए है।

error: Content is protected !!