Home Uncategorized रेलवे के लोको पायलेट डॉक्टर टी के महंत को मुंबई में शिक्षा...

रेलवे के लोको पायलेट डॉक्टर टी के महंत को मुंबई में शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार से किया सम्मानित,नौकरी के साथ समाज सेव अबतक 25 लोगो कि लग चुकी है नौकरी

0
131

Acn18.com/ कोरबा।डॉक्टर टी के महंत लोको पायलट है और मंजिल गुरुकुल निःशुल्क शिक्षण संस्थान रेलवे प्रधानाचार्य है।उन्होंने बताया कि रेडिएंट टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड( संस्था ज्ञान उदय फाउंडेशन द्वारा ) मुंबई के स्वर समाज्ञी लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन में देश भर के शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा,नृत्य,कला संगीत और समाज सेवा में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चांपा के सारा थाना अंतर्गत ग्राम कमरीद के श्री नारायण दास महंत के सुपुत्र डॉक्टर टंकेश कुमार महंत को 12वर्षों से अधिक समय तक मंजिल गुरुकुल संस्था के माध्यम से ऑनलाइन/ऑफलाइन निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाने , बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, जरूरत मंद को रक्तदान करने और ब्लड व्यवस्था करने और युवाओं को मार्गदर्शन के साथ समाज सेवा करने के लिए मुंबई में शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

 

डॉक्टर टी के महंत

2013 से युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवाते आ रहे है और शिक्षकों के सहयोग से 25 से अधिक बच्चों ने सरकारी नौकरी प्राप्त कर किया है।

 

डॉक्टर टी के महंत का कहना है कि प्रत्येक पुरस्कार हमें समाज में सेवा के लिए ,युवाओं को सही मार्गदर्शन के लिए प्रेरित करता है

शिक्षा सेवा पुरस्कार प्राप्त होने से समाज, माता पिता ,मंजिल गुरुकुल संस्थान के शिक्षकों,छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त हैं

 

उन्होंने मंजिल गुरुकुल संस्था के माध्यम से 12 वर्षों से अधिक समय तक निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाई है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, वे जरूरत मंद लोगों को रक्तदान करने और युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करने में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

 

उनके कुछ प्रमुख योगदान रही जिनके लिए उन्हें जाने जाते है।निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी*: डॉक्टर टी के महंत 2013 से युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवा रहे हैं।

 

वे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण फीस और उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

 

डॉक्टर टी के महंत जरूरत मंद लोगों को रक्तदान करने और रक्तदाताओं से रक्त का इंतजाम करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस पुरस्कार से समाज, माता-पिता, मंजिल गुरुकुल संस्थान के शिक्षकों और छात्रों में हर्ष व्याप्त है। डॉक्टर टी के महंत का कहना है कि प्रत्येक पुरस्कार उन्हें समाज में सेवा के लिए और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है।