Home Uncategorized राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची छत्तीसगढ़, कहा लोगों से...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची छत्तीसगढ़, कहा लोगों से झूठ बोल रहे पीएम मोदी

0
102

acn18.com रायपुर। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंच गई है। रायगढ़ पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ सीमा पर राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत किया गया है। इसके बाद राहुल की यात्रा रेंगालपाली में ध्वज हस्तान्तरण के लिए पहुंची है और अब वे आम सभा को संबोधित करेंगे। खबर है कि रेंगालपाली में राहुल गांधी की सभा का भी आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के बड़े-बड़े उद्योगपति चीन से माल खरीदकर आपको बेचते हैं। इससे चीन का पैसा बनता है, रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है। महंगाई बढ़ती है तो परेशानी आपको होती है, अडानी और मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। यानी आप पर आर्थिक अन्याय हो रहा है, जिसे आप देख नहीं पा रहे हैं।

कलीराम को मिली नयी ट्रायसाइकिल : किसी दूसरे का सहारा अब नहीं लेना पड़ेगा : मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद