spot_img

राघव-परिणीति की शादी के फंक्शन आज से:सेलिब्रिटीज के लिए राजस्थानी नाइट का आयोजन; चूड़ा सेरेमनी-लेडीज संगीत की तैयारियां

Must Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्‌ढा के शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार को चूड़ा सेरेमनी के साथ शादी के फंक्शन भी शुरू हो जाएंगे। शनिवार को परिणीति चोपड़ा की सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। जहां ये सेरेमनी होगी वह होटल लीला पैलेस का सबसे महंगा रूम है, जिसका किराया 10 लाख रुपए है।

- Advertisement -

इधर, मेहमानों के आने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो चुका है। कपल के साथ आए कुछ फ्रेंड्स ने इंस्टाग्राम पर जेटी से होटल तक जाते हुए के भी वीडियो शेयर किए हैं। कुछ ने होटल के फोटो शेयर करते हुए वेन्यू की भी तारीफ की है। वहीं, शुक्रवार रात को राजस्थानी कल्चर नाइट का अयोजन किया गया। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने राजस्थान डांस के फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए।

पिछोला झील में ही बने होटल ताज लेक पैलेस से महज 400 मीटर दूर होटल लीला में बारात रविवार को बोट्स के जरिए पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि दूल्हे की डिमांड पर खास तौर पर होटल लीला पैलेस में विटेंज कार भी मंगवाई गई है। इसे दिल्ली से आए खास फूलों से सजाया जाएगा।

इससे पहले शनिवार शाम को 90s थीम पर लेडीज संगीत होगा। सूत्रों की मानें तो परिणीति ने अपने दूल्हे के लिए एक गाना भी तैयार किया है। जिस थीम पर संगीत की शाम सजेगी उसी थीम पर मेहमानों के ड्रेस कोड भी होंगे।

 

 

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -