Home KORBA अजगर ने कर दिया सड़क जाम…देखिए वीडियो

अजगर ने कर दिया सड़क जाम…देखिए वीडियो

0
106

acn18.com कोरबा।कटघोरा के शहीद वीर नारायण चौक के समीप बिलासपुर रोड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास निर्माणाधीन दुकान के बाउंड्रीवाल के पास सागौन पेड़ पर विशालकाय 5 फिट अजगर को सुबह जब कार्य कर रहे मजदूरों ने. देखा तो सभी भयभीत हो गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।यहां सागौन पेड़ के ऊपर की टहनी पर अजगर लिपटा हुआ था ।पेड़ पर लिपटे अजगर की जानकारी स्थानीय व्यापारी मुकेश गोयल द्वारा सर्पमित्र केशव जायसवाल को दी गई। केशव को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के साथ वो मौके पर पहुंचे।

 

घंटो रेस्क्यू के बाद भी अजगर पेड़ की टहनी को नही छोड़ रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद 5 फिट अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू के बाद नीचे उतारा गया। वन विभाग की टीम के साथ अजगर को सुरक्षित जंगल की ओर छोड़ दिया गया। इस दौरान सडक़ मार्ग लोगों की भीड़ से घंटो बाधित रहा।

सीविल लाईन पुलिस की पकड़ में आए दो सटोरी ,श्रीदेवी एप के जरिए खेल रहे थे सट्टा ,हजारों का सट्टा पट्टी जप्त