आरंग में मॉब लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा.अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग.देखिए वीडियो

0
57
vlcsnap 2024 06 28 17h48m22s856

acn18.com कोरबा/ छत्तीसगढ़ के आरंग में पिछले दिनों तीन युवकों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। यूथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने इस प्रकरण में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मसीही समझना इस प्रदर्शन का समर्थन किया। मोहन जुलूस निकालने के बाद प्रशासन को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सोपा गया।

देखिए वीडियो…..

चांद खान, गुड्डू और सद्दाम को न्याय दिलाने के लिए कोरबा में यूथ मुस्लिम कमेटी के द्वारा प्रदर्शन किया गया। नेताजी सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए इस बारे में बात रखी गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मोहम्मद अमीन रिजवी और यूनुस दनीयलपुरी ने बताया कि किसी भी धर्म और विचारधारा के लोगों के साथ इस प्रकार का बर्ताव अच्छा नहीं है। तीन युवकों की हत्या के मामले में प्रशासन कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। धरना देने के बाद यहां से मोन जुलूस निकाला गया। कोसाबादी चौराहे पर प्रशासन के अधिकारी इस विषय पर ज्ञापन सोपा गया। संपूर्ण गतिविधि के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा मौजूद रहा।

vlcsnap 2024 06 28 17h48m33s522