Home KORBA बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल.पीड़ितों में दो...

बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल.पीड़ितों में दो पंचायत के सरपंच और दो बालिकाएं

0
104

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले के कटघोरा में बिलासपुर मार्ग पर पिछले रात हुई दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए । इनमें नवापारा और मातिन पंचायत के सरपंच महेश मरकाम व रमाकांत सिंह और कटघोरा की दो बालिकाएं शामिल हैं। बताया गया की बाइक पर सवार होकर दोनों सरपंच पौड़ी उपरोड़ा की तरफ जा रहे थे। शिव मेडिकल स्टोर के पास स्कूटी सवॉर दो बालिकाओं से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

vlcsnap 2024 06 28 17h42m31s674