Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, CM भूपेश बघेल की नामांकन रैली में होंगी...

छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, CM भूपेश बघेल की नामांकन रैली में होंगी शामिल

0
86

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी. बता दें कि 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन से सीएम भूपेश बघेल अपना नामांकन भरेंगे. इसमें प्रियंका गांधी शामिल होंगी. चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगी.

30 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल के साथ दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन भरेंगे. इस दौरान नामांकन रैली के बहाने सीएम बघेल अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए कांग्रेस के क्षेत्रीय संगठन ने तैयारी की है.

error: Content is protected !!