Home Uncategorized लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज : 22 फरवरी को छग आएंगे अमित...

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज : 22 फरवरी को छग आएंगे अमित शाह, भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक, जीत का देंगे मंत्र

0
170

acn18.com रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंडागांव में पार्टी द्वारा गठित कलस्टर क्षेत्र में शामिल तीन लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी, सहप्रभारी की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

आपको बता दे भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों को चार कलस्टर में विभाजित किया गया है। बस्तर, महासमुंद और कांकेर एक कलस्टर में शामिल हैं। कोंडागांव की बैठक में इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1998 से लेकर 2019 तक 20 वर्ष भाजपा का कब्जा रहा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से कांग्रेस से लगभग 38 हजार वोटों से पराजित होना पड़ा था। प्रदेश के 11 में से नौ सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

पिछले साल 2023 में  अमित शाह दो बार बस्तर आयें 

पिछले साल 2023 में अमित शाह दो बार बस्तर आए थे। पहली बार 18 मार्च को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के स्थापना समारोह में शामिल होने शाह करनपुर पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव के समय 19 अक्टूबर को यहां लालबाग मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश फूंका था। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली गए बस्तर जिला भाजपा के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने  बताया कि अमित शाह का अाधिकारिक दौरा कार्यक्रम अभी नहीं मिला है लेकिन मौखिक सूचना मिल गई है। शाह के आगमन को लेकर प्रदेश संगठन भी सक्रिय हो गया है।

error: Content is protected !!