Home Uncategorized 90 सीटों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी, सुबह 8 बजे से...

90 सीटों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी, सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट तो 8.30 बजे से ईवीएम मतो की होगी गणना, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी ये सभी जानकारियां

0
102

acn18.com रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान मतगणना की तैयारी को लेकर रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी देते हुए बताया कि 90 सीटों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी हो गई हैं। पारदर्शिता हेतु 90 ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।

90 में से 6 सीटों पर 21 काउंटिंग टेबल और बाकी सीटों पर 14 काउंटिंग टेबल होगी। वहीं, मतगणना हाल में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना होगी। वहीं, 8.30 बजे से ईवीएम मतो की गणना शुरू होगी।

 

WhatsApp Image 2023 12 02 at 1.12.21 PM WhatsApp Image 2023 12 02 at 1.12.55 PM WhatsApp Image 2023 12 02 at 1.13.04 PM

 

error: Content is protected !!