spot_img

कोरबा में छठ पूजा की तैयारी शुरु, छठघाटों की हो रही साफ-सफाई ,कोरबा में पर्व को मनाया जाएगा धूमधाम से

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा में सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्वाचंल वासियों द्वारा मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर नगर निगम की तैयारियां शुरु हो गई है। शहर के सभी छट घाटों की साफ-सफाई करने के साथ बिजली की व्यवस्था व अन्य तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। महापौर और निगम आयुक्त ने शहर के लगभग आधा दर्जन छठघाटों का निरिक्षण किया और तैयारियों का लेकर अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिया।

- Advertisement -

दीपोत्सव की समाप्ती के बाद सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरु हो गई है। कोरबा में इस पर्व को आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बहते हुए जल स्त्रोतों के पास इस पर्व को मनाए जाने की परंपरा है लिहाजा शहर के सभी छठघाटों को तैयार करने का दौर शुरु कर दिया गया है। महापौर और निगम आयुक्त ने शहर के करीब आधा दर्जन छठघाटों का दौरा किया जिसमें सर्वमंगला मंदिर,ढेंगुरनाला,बालको,मुड़ापार पंपहाउस सहित अन्य छठघाट शामिल रहे। सभी घाटों में साफ-सफाई का जायजा लिया गया और बिजली की व्यवस्था सहित अन्य कमियों को दूर करने को लेकर कर्मचारियों को जरुरी निर्देश दिया गया। महापौर ने बताया,कि छट पूजा लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है लिहाजा इस पर्व को मनाने में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर निगम आयुक्त काफी आश्वास्त हैं उन्होंने बताया,कि सौ फीसदी में से 80 फीसदी काम पूरा हो गया है शेष 20 फीसदी काम को पूरा करने करने का प्रयास किया जा रहा है। छठघाटों पर साफ-सफाई के साथ रौशन की व्यवस्था की जाएगा साथ ही गोतोखारों को भी तैनात किया जाएगा ताकी किसी तरह की अनहोनाी न हो सके।

नहाय खाय के साथ ही शुक्रवार से चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत हो जाएगी। उसके बाद खरना का प्रसाद वितरित करने के बाद डूबते हुए सूर्य को अध्र्य दिया जबकि उसके बाद उगते हुए सूर्य को अध्र्य देकर इस पर्व को समाप्त किया जाएगा।

हेट स्पीच केस में आजम खान दोषी, PM मोदी के बारे में दिया था भड़काऊ भाषण

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -