spot_img

प्री मानसून की बारिश से मिलगी राहत:तापमान में गिरावट से कम होगी गर्मी, अगले कुछ दिन तक उमस कर सकती है परेशान

Must Read

Acn18.com/प्री मानसून की फुहार के साथ प्रदेश में गर्मी कम होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही प्री मानसून की फूहारें लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे सकती है। जिसके बाद तापमान में गिरावट के साथ, गर्मी भी घटेगी। प्रदेश में रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश के संकेत हैं।

- Advertisement -

रविवार दोपहर तक तेज गर्मी के बाद रायपुर में हल्के बादल दिखाई दिए। जिसके चलते धूप-छांव का दौर चलता रहा। उमस में भी कमी आई है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।

शनिवार को जांजगीर में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रायगढ़ में 45.3 डिग्री और बलौदा बाजार में 44.3 डिग्री टेम्प्रेचर रहा। वहीं राजधानी रायपुर का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
दक्षिण ओडिशा में एक द्रोणिका है, जिसके कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी, के साथ बादल गरजने और बिजली गिरन की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -