spot_img

राधा कृष्ण मंदिर का मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस,भगवान के अभिषेक के साथ हुए विभिन्न अनुष्ठान

Must Read

acn18.com कोरबा/मुडापार शारदा विहार क्षेत्र स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। मंदिर प्रबंधन समिति ने इस उपलक्ष में प्रथम प्राण प्रतिष्ठा दिवस आयोजित किया। भगवान के अभिषेक से लेकर विभिन्न कार्यक्रम यहां पर आयोजित किए गए। काफी संख्या में सनातन धर्म के लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

- Advertisement -

सर्व यादव समाज के द्वारा काफी समय से मंदिर के निर्माण की योजना पर विचार किया जा रहा था जिसे 1 वर्ष पहले पूरा किया गया. । मंदिर परिसर में श्री राधा कृष्ण के विग्रह के अतिरिक्त और भी देवताओं को विराजित किया गया है। इनकी नित्य पूजा अर्चना करने में स्थानीय लोग पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। मंदिर के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सर्व यादव समाज की ओर से बसंत पंचमी को प्राण प्रतिष्ठा दिवस आयोजित किया गया। पुरोहितों ने यहां भगवान का अभिषेक संपन्न कराया। इसके साथ अन्य विधान पूरे किए गए। महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ वातावरण को खास बनाया।

सर्व यादव समाज के संरक्षक कमलेश यादव और पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को ऊंचाई दी गई। समाज के जिलाध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने बताया कि सुबह से भगवान की पूजा के साथ विभिन्न अनुष्ठान पूरे किए गए हैं। समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर संस्कार दिए जाएं इसके लिए भी पूरी गंभीरता से प्रयास जारी हैं।

समाज के जिला महामंत्री सुखी यादव ने बताया कि अच्छे उद्देश्य के साथ समाज में मंदिर की स्थापना की है और अन्य क्षेत्रों में भी काम किए जा रहे हैं।

किसी भी समाज को अच्छा स्वरूप देने में उसकी इकाइयां और उसके लिए काम करने वाले लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके अच्छे कार्यों से समाज को बड़े स्तर पर पहचान मिलती है। कोरबा जिले में सर्व यादव समाज भी ऐसे ही उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए काम कर रहा है

 

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ,बड़ी संख्या में लोगों ने दर्ज कराई मौजूदगी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

YouTub

https://youtu.be/xbb0NsCePT0

More Articles Like This

- Advertisement -